Thursday, January 16, 2020

दिल्ली: भाजपा को सदस्यता अभियान और आँकड़ों से जीत का भरोसा

करीब 30 साल से देश की राजधानी की सत्ता से दूर भाजपा के लिए इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव उसके सदस्यता अभियान और उनके आंकड़ों की भी कसौटी होगा। इसका आंकड़ा बड़ा दिलचस्प है। दिल्ली में अभी एक करोड़ 46 लाख वोटर हैं। भाजपा का राजधानी में सदस्यता अभियान खत्म होने के बाद अभी उसके 62 लाख 28 हजार 172 सदस्य हैं। यानी कुल वोटरों के 42.4% भाजपा सदस्य हैं। 

2015 के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 48 लाख 78 हजार 397 वोट पाकर 67 सीटें जीत ली थीं। इस लिहाज से देखा जाए तो भाजपा के सदस्य ही उसे वोट दे दें तो वह सभी 70 सीटें हासिल कर सकती है। 

हालांकि, 2015 में भी ऐसा नहीं हुआ था। 2015 के चुनाव में भी भाजपा के सभी सदस्यों ने पार्टी को वोट नहीं किया था। भाजपा ने 2015 में 44 लाख 45 हजार 172 सदस्य बनाए थे। लेकिन उसे विधानसभा के चुनाव में महज 28 लाख 90 हजार 485 (32.19%) वोट ही मिल पाए थे। 

पर 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने वापसी की और 49 लाख 85 हजार 541 (56.86%) वोट हासिल कर सभी 7 लोकसभा सीटें जीत ली थीं। 

हालांकि दिल्ली कम वोटिंग प्रतिशत के लिए भी जानी जाती है। दिल्ली में 2019 के लोकसभा चुनाव में 60.59% वोट पड़े थे, जबकि 2015 के विधानसभा चुनाव में 67.12% वोटिंग हुई थी।

दिल्ली: विधायक एनडी शर्मा ने सिसोदिया पर टिकट के लिए 10 करोड़ रुपए मांगने का आरोप लगाया

आम आदमी पार्टी की ओर से सभी सीटों के लिए 70 उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद बगावत शुरू हो गई। जिन 15 विधायकों के टिकट काटे गए हैं उनमें शामिल बदरपुर से विधायक एनडी शर्मा ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर टिकट के लिए 10 करोड़ रुपए मांगने तक का आरोप लगाया। उन्होंनें निर्दलीय लड़ने की भी घोषणा की।

भास्कर

दिल्ली: आम आदमी पार्टी में बगावत: इशराक खान हुए बागी; डेढ़ करोड़ का पैकेज छोड़कर राजनीति में आने वाले आदर्श शास्त्री को टिकट कटने से दुःख

सीलमपुर के विधायक इशराक खान टिकट कटने के बाद आ.आ.पा. से बागी हो गए हैं। उन्होंने आप और उसके प्रत्याशी अब्दुल रहमान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसमें उन्हें कांग्रेस के पूर्व विधायक मतीन अहमद का भी साथ मिला है। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को चुनाव लड़ने में सहयोग करने का एलान भी कर दिया है। ऐसे में साफ है कि आप को छोड़कर वह कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं। 

बुधवार को इशराक खान ने गली नंबर-9, जाफराबाद स्थित अपने कार्यालय में समर्थकों के साथ बैठक की। इसमें मुख्यमंत्री अर¨वद केजरीवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। समर्थकों ने इशराक खान से चुनाव लड़ने की अपील की। जब इशराक खान समर्थकों के साथ बैठक कर रहे थे, इसी दौरान सीलमपुर से कांग्रेस के टिकट पर पांच बार विधायक रह चुके मतीन अहमद भी पहुंच गए। उन्होंने इशराक खान को माला पहनाई। उन्होंने कहा कि अब्दुल रहमान को हराने के लिए वह अपनी सीट इशराक खान के लिए छोड़ सकते हैं। वहीं इशराक खान ने भी कहा कि मतीन अहमद ने 21 सालों तक सीलमपुर की सेवा की है। वह उनके साथ हैं। 

द्वारका विधानसभा क्षेत्र से टिकट कटने के बाद आदर्श शास्त्री ने कहा कि अन्ना आंदोलन के समय पूरे देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोग उठ खड़े हुए थे। उस दौरान मैं एप्पल कंपनी में डेढ़ करोड़ रुपये सालाना के पैकेज पर वे काम कर रहा था। उन्हें लगा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ हो रहे आंदोलन से मुङो भी जुड़ना चाहिए और नौकरी छोड़कर मैं अर¨वद केजरीवाल के साथ जुड़ गया। मैंने अपनी काबिलियत के हिसाब से बेहतर कार्य करने का प्रयास किया। आम आदमी पार्टी के गठन के बाद भी उसका सक्रिय सदस्य था और पार्टी ने मुङो 2015 में द्वारका विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का मौका दिया। मुङो जीत मिली और पिछले पांच वर्षो के दौरान इलाके में कई विकास कार्य कराए। इस बार मेरा टिकट कट गया। मुङो इस बात का गहरा धक्का लगा है। बहुत दुखी हूं।

स्वदेश कुमार ’ पूर्वी दिल्ली / जागरण

Wednesday, January 15, 2020

दिल्ली: आम आदमी पार्टी में 'बाहरी' नेताओं को टिकट देने से छिड़ा असंतोष

आगामी विधानसभा चुनावों के लिए आ.आ.पा. ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा की और पार्टी में घमासान छिड़ गया। उम्मीदवारों की सूचि में दूसरी पार्टियों से आए हुए "इम्पोर्टेड" या "भगोड़े" नेताओं को बड़ी संख्या में टिकट दी गई है।
  • पार्टी ने इस बार 15 विधायकों को टिकट नहीं दिया है
  • कांग्रेस से आए छह लोगों को टिकट दिया है
  • एक सीट पर बीएसपी से आए नेता टिकट दिया है
  • इस बार दो बड़े मिठाई वाले भी मैदान में हैं
  • सोमवार को ही कांग्रेस व बसपा से पांच नेता आप में आए थे। आप ने इन सभी को टिकट दिया है
  • विधायक एनडी शर्मा ने टिकट न मिलने पर आप से इस्तीफा दे दिया
  • हरि नगर सीट: विधायक जगदीप सिंह का टिकट काटा है
  • कांग्रेस से आए दीपू चौधरी को अनिल वाजपेयी के पार्टी छोड़ने से टिकट मिला है
क्या पार्टी ने पैसे लेकर सीटों को नीलाम कर दिया है? पार्टी के नेता और कार्यकर्त्ता यह सोच कर परेशान हैं। और ऐसा हो भी सकता है। पिछली विधानसभा में ७० में से ६७ सीट जब पार्टी के पास हो, तो ८-१० सीट अगर पैसे वाले मोटे असामियों को दे दिया जाय तो भी क्या फर्क पड़ेगा? ऐसे में आ.आ.पा. के कुछ नेताओं के वक्तव्य पढ़िए:


फिलहाल तो पार्टी में टूट-फूट की बड़ी सम्भावनाएँ दीखती हैं। कार्यकर्ताओं और निकाले गए नेताओं का असंतोष अगर जमीन पर असर दिखाता है तो इसका चुनाव परिणामों पर असर दिखना तय है। फिलहाल "एंटी इंकम्बेंसी" के कारण भी आ.आ.पा. का वापस चुनाव जीतना मुश्किल लग रहा है। और ऐसे में भगोड़े नेताओं को टिकट बाँटना पार्टी को और गर्त में ले जायेगा। 

नई दिल्ली विधान सभा क्षेत्र के विधायक अरविन्द केजरीवाल के कामों में त्रुटियाँ

नई-दिल्ली विधान सभा क्षेत्र के वर्त्तमान विधायक मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल हैं। मुख्यमंत्री होने के नाते उनसे काफी अपेक्षाएं थीं। पर वास्तविकता निम्नांकित है: 

  • विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली झुग्गियों को ‘जहां-झुग्गी वहां मकान’ देने का वादा था, लेकिन एक भी झुग्गी की जगह मकान नहीं मिला।
  • एनडीएमसी इलाके में कुछ ही इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, अभी तक दो हजार कैमरे का ऑर्डर दिया गया है, जिसमें से 20 फीसद कैमरे ही लगे हैं।
  • क्षेत्र में करीब नौ हजार झुग्गी बस्तियां हैं, जिनमें से 20 फीसद को ही बिजली के कनेक्शन मिल पाए हैं।
  • जो स्ट्रीट लाइट लगाने की बात हो रही है, वह एनडीएमसी के स्मार्ट सिटी फंड से लगाई है।
  • पूरी विधानसभा में फ्री वाई-फाई देने का वादा किया गया था, लेकिन जो वाई-फाई शुरू हुआ है, वह एनडीएमसी की स्मार्ट सिटी योजना के तहत लगे हैं।